prayagraj news : सैनिक के घर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : prayagraj
कार की पिछली सीट पर लहुलुहान मिला
परिजनों के मुताबिक, रात 11 बजे के करीब श्वेता ने आशुतोष की पत्नी को फोन कर बताया कि नीमसराय में गयासुद्दीन पुर मैदान के पास चार-पांच युवक रास्ते में खड़े मिले। आशुतोष ने उन्हें हटने के लिए कहा तो वह गालीगलौज करने लगे। विरोध पर उसे कार से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। साथ ही ईट पत्थर से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो आशुतोष कार की पिछली सीट पर लहूलुहान हाल में पड़ा मिला।
कोरोना संक्रमित मिली युवती, नहीं हो सका मेडिकल
युवती की ओर से बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाने के बाद शनिवार दोपहर में पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा। हालांकि वहां पहले हुई जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली, जिसके चलते उसका मेडिकल नहीं हो सका। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल उसे क्वारंटीन करा दिया गया है।