यह रैली 101 कैंप परिसर शांतिपुरम से प्रारंभ होकर तेलियरगंज होते हुए गंगा के पावन तट पर पहुंची। गंगा तट पर बल के जवानों ने तथा उपस्थित नगर वासियों ने मिलकर योगाभ्यास किया।
हर आंगन योग कार्यक्रम के तहत 101 बटालियन आरएएफ द्वारा साइकिल रैली के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यह रैली 101 कैंप परिसर शांतिपुरम से प्रारंभ होकर तेलियरगंज होते हुए गंगा के पावन तट पर पहुंची। गंगा तट पर बल के जवानों ने तथा उपस्थित नगर वासियों ने मिलकर योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
स कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस के बीच हर आंगन योग का संदेश दिया गया एवं वाहिनी के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति योग के माध्यम से स्वस्थ रहकर अपने जीवन को निरोग एवं खुशहाल बना सकता है। इस अवसर पर प्रेमजीत कुमार, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, बृजेश कुमार दुबे, टीएन सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।