फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डिग्री लुढ़का पारा, रात में हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

विज्ञापन
Mercury rolled five degrees, shivering at night - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। दिन में चटक धूप के बाद शुक्रवार की शाम तेज गति में चलीं उत्तर पश्चिमी हवाओं ने रात सर्द हो गई। न्यूनतम पारा करीब पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रात में गलन से कंपकंपी बनी रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तेज गति से चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसमी उठापटक के आसार है, लेकिन फिलहाल बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन

सूरज के तेवर में रहने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़त पर रहते हुए 21.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम चार बजे से हवा का रुख अचानक बदला तो इनर उतार चुके लोग जैकेट पहनने को मजबूर हो गए। करीब 16 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाओं के कारण न्यूनतम पारा एक बार फिर लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री से 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में नमी का स्तर 100/37 प्रतिशत रहा।
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी का प्रभाव है। ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति तेज रहेगी। बादलों की धमाचकौड़ी के साथ कोहरा गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें