फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temperature In Prayagraj : 45 डिग्री पर पहुंचा पारा, चिलचिलाती धूप और गर्मी से बेहाल रहे लोग

Thu, 08 Jun 2023 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पारा 46 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 10 जून को तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट के संकेत हैं। सप्ताह के अंत तक पारा 43 डिग्री के आसपास रह सकता है। शुक्रवार और शनिवार को हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
आज का तापमान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार को को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। तीखी धूप एवं गर्म हवाओं के आगे लोग बेबस दिखे और इससे बचाव के सभी प्रयास बेकार साबित हुए। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बुधवार से हीटवेव की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, हवा चलने की वजह से सुबह कुछ राहत रही, लेकिन सूरज चढ़ने के साथ हवाएं गर्म होती गईं। दिन में घरों से निकलने के लिए मजबूर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

अभी आगे भी राहत की उम्मीद नहीं है। अगले तीन दिनों तक हीटवेव की चेतावनी दी गई है। बृहस्पतिवार को पारा 45 डिग्री के पार रहा। रात में भी तापमान 30 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है। यानी दिन में गर्म हवाएं सताएंगी तो रात भी परेशान होना पड़ेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पारा 46 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 10 जून को तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट के संकेत हैं। सप्ताह के अंत तक पारा 43 डिग्री के आसपास रह सकता है। शुक्रवार और शनिवार को हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें