प्रयागराज के सभी बाजार बीते22 मार्च से लगातार बंद चल रहे हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़ीदुकानें एवं शोरूम के अलावा बाकी दुकानें लगातार 41दिन से बंद होने से व्यापारियों काधैर्य अब जवाब देने लगा है। हताश व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेगुहार लगाई है कि लॉक डाउन पार्ट- 2तीन मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में चारमई से उन्हें दुकानें खोले जाने की अनुमति दी जाए।
सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ओर से भेजेगए पत्र में कहा गया है कि अप्रैल माह में पूर्ण लॉक डाउन की वजह से आमदनी शून्यरही। अधिकांश छोटे एवं मझले व्यापारी भूखमरी की कगार पर आ गए हैं। आय का स्रोत बंदहो जाने की वजह से व्यापारी मानसिक अवसाद एवं तनावग्रस्त हो गए हैं। अगर तीन मई केबाद दुकानें खोलने की अनुमति न दी गई तो व्यापारी कोविड-19 का शिकार होने केपूर्व भुखमरी का शिकार एवं मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का शिकार हो सकते हैं। व्यापारमंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और महामंत्री शिवशंकर सिंह की ओर से जारी इस पत्रमें कहा गया है कि केंद्र सरकार के प्राप्त निर्देंशों के अनुपालन में ग्रीन जोनएवं आरेंज जोन के शहरों में व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलवाने का आदेश दिया जाए।व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को लगातार सैनिटाइज करवाते रहेंगे। साथ ही सामाजिक दूरीका पालन करने के साथ मास्क भी पहनेंगे।
व्यापारियों की दो अन्य प्रमुख मांग -
- लॉक डाउन अवधि में विद्युत खपत न के बराबर हुई। इसलिए विद्युतबिलों का भुगतान केवल वास्तविक विद्युत उपभोग के आधार पर लिया जाए। सभी सरचार्ज, टैरिफ चार्ज लॉक डाउनअवधि के लिए समाप्त किया जाए।
- व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न भरने के लिए तीन माह का अतिरिक्तसमय प्रदान किया जाए। उक्त अवधि में किसी भी प्रकार का दंड ब्याज विलंब शुल्कव्यापारियों से न लिया जाए।