फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेलियों पर ‘वोट’ की मेहंदी,कैनवास पर चित्र

Fri, 03 May 2019 02:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
voter awareness programe - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
 महिलाओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में वोट फॉर इंडिया के संदेशों से हथेलियां सजाईं। बच्चों ने चित्रों से ईवीएम, पोलिंग बूथ के महत्व को रेखांकित किया। अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में यह मतदाता जागरूकता अभियान सिविल लाइंस स्थित लोटस अपार्टमेंट में चलाया गया। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने के लोगों ने शपथ पत्र भरे गए।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता में दिविज अग्रवाल, गरिमा कुशवाहा, नव्या, आर्या सिंह, नियति मित्तल, विख्यात अग्रवाल, वेदांत श्रीवास्तव, शताक्षी, कृष्ण अग्रवाल, आर्यांश सिंह, आरव, ऋषभ उपाध्याय, जॉली कुशवाहा, सुयश, अनुष्का उपाध्याय ने कैनवास पर एक से बढ़कर एक चित्र उकेरे। इसी तरह मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में अनुप्रिया कुशवाहा, वंदना अग्रवाल, मोनी उपाध्याय, सरिता अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, निहारिका चतुर्वेदी, निधि ठाकुर, रश्मि सिंह, नंदिनी मुखर्जी, रिया सिंह, सुदेश अग्रवाल, माया अग्रवाल ने मतदान महादान के संदेशों से हथेलियां रचाईं।

स्विप से जुड़े शिक्षक मुकेश श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव व अपर्णा बाजपेयी के अलावा समाजसेविका डॉ. रश्मि शुक्ला ने अभियान की सफलता में चार चांद लगाया। इस मौके पर हाउसिंग सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार चतुर्वेदी ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें