फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

mdm news : आभूषण पहनकर मिड डे मील नहीं बना पाएंगे रसोइये

Mon, 20 Jun 2022 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देशित किया है कि विद्यालय में प्रवेश करने से पहले रसोइये को साबुन से हाथ धोकर सैनिटाइज करना होगा। रसोई घर में मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Mid Day - फोटो : Mid Day
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय स्कूलों में बच्चों के दोपहर का खाना बनाने वाले रसोइयों को बिना कोई आभूषण पहने खाना बनाना होगा। इसके अलावा कोविड-19 का टीका लगवाना भी जरूरी होगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत पत्र भेजकर निर्देशित किया है। 

विज्ञापन



बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देशित किया है कि विद्यालय में प्रवेश करने से पहले रसोइये को साबुन से हाथ धोकर सैनिटाइज करना होगा। रसोई घर में मास्क पहनना अनिवार्य है। विद्यालय परिसर में रसोइयों के आभूषण पहनने पर रोक लगाई गई है। मध्याह्न भोजन के पूर्व एवं पश्चात हाथ धुलने के समय बच्चे आपस में छह फीट की दूरी बनाए रखें।


भोजन पकाने के दौरान एकत्रित कूड़े को कूड़ेदान में डालने, विद्यालय परिसर में गंदे पानी का जमाव रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाध्यापक भोजन वितरण से पूर्व बच्चों को साबुन से धुलवाएंगे। हाथ धुलने के बाद किसी कपड़े से पोछने के बजाय हवा में सुखाने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

टीजीटी जीव विज्ञान में सीट बढ़ाने को शिक्षा निदेशालय पहुंचे प्रतियोगी 
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी टीजीटी-पीजीटी भर्ती में जीव विज्ञान में विज्ञान की अपेक्षा बहुत कम सीटों पर विज्ञापन जारी होने से प्रतियोगियों में नाराजगी है। जीवविज्ञान विषय के प्रतियोगी छात्र लगातार विज्ञान विषय के बराबर सीटों पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सोमवार को प्रतियोगी छात्र जीव विज्ञान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय पहुंचे। प्रतियोगियों ने अफसरों से मिलकर सीटें बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर  प्रदीप वर्मा , सोभित पाल, रोहन ,आशीष,रंजन तिवारी नीरज मौर्य  और राखी मौर्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर युवाओं ने रोजगार के लिए आवाज उठाई
युवा मंच के बैनर तले युवाओं ने सोमवार को लखनऊ के इको गार्डन में धरना प्रदर्शन कर रोजगार अधिकार के आवाज बुलंद की। युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा कि  रोजगार संकट समाधान के लिए आर्थिक नीतियों में बदलाव की जरूरत है। अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि चयन बोर्ड में सीएम द्वारा 27 हजार पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन विज्ञापन महज 4163 पदों पर जारी किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें