फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

agneepath protest :  पटना राजधानी, गंगा-कावेरी समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनें रहीं निरस्त 

Mon, 20 Jun 2022 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते प्रदर्शनकारियों के ट्रेनों को क्षति पहुंचाने से प्रभावित हुआ रेल परिचालन पिछले चार दिनों से गड़बड़ाया हुआ है। ट्रेनों को समय की पटरी पर लाने के लिए उन्हें निरस्त किया जा रहा है, ताकि अगले दिन वह अपने निर्धारित समय से चल सकें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार होकर प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन सोमवार को भी अस्त व्यस्त रहा। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन/प्रयागराज छिवकी आने वाली पटना राजधानी, गंगा-कावेरी एक्सप्रेस समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन



सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते प्रदर्शनकारियों के ट्रेनों को क्षति पहुंचाने से प्रभावित हुआ रेल परिचालन पिछले चार दिनों से गड़बड़ाया हुआ है। ट्रेनों को समय की पटरी पर लाने के लिए उन्हें निरस्त किया जा रहा है, ताकि अगले दिन वह अपने निर्धारित समय से चल सकें। इसी वजह से सोमवार जंक्शन एवं छिवकी आने वाली डेढ़ दर्जन ट्रेनें निरस्त रहीं।


अहमदाबाद जाने वाले मीरापुर के देवेंद्र सिंह ने कहा कि दो माह पूर्व ही उन्होंने अपना रिजर्वेशन बरौनी-अहमदाबाद में करवाया था, लेकिन जंक्शन आने पर मालूम पड़ा कि ट्रेन निरस्त है। इसी तरह दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस में झूंसी के रोहित का रिजर्वेशन था। रोहित ने कहा कि सरकार ट्रेनों पर पथराव एवं आगजनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। ताकि भविष्य में कोई भी ट्रेनों में आग लगाने की न सोचे। इस बीच सोमवार को भी शहर के सभी रेलवे स्टेशनों के आरक्षण काउंटर पर रेल टिकट का रिफंड लेने के लिए लोगों की लाइन लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन पर रेलवे ने बनाया हेल्प डेस्क
ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से रिफंड एवं संबंधित रूट पर ट्रेनों की उपलब्धता बताने के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज समेत जोन के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से यात्रियों को रिफंड, निरस्तीकरण एवं अन्य ट्रेनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। 


जंक्शन/छिवकी आने वाली प्रमुख ट्रेनें जो रहीं निरस्त 
जोगबनी-आनंद विहार, भुवनेश्वर-आनंद विहार, उदयपुर-कोलकाता, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार-मधुपुर हमसफर, बरौनी-गोंदिया, बरौनी-अहमदाबाद, जयनगर-एलटीटी, जयनगर-नई दिल्ली, जयनगर-आनंद विहार, सीतामढ़ी-आनंद विहार, बंगलुरू-दानापुर, पाटलीपुत्र-एलटीटी, दानापुर-सिकंदराबाद, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, एलटीटी-जयनगर, छपरा-चेन्नई गंगा कावेरी एक्सप्रेस आदि। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें