फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ीकरण में भेदभाव : लाल निशान की अनदेखी पर बोले महापौर...कोई भी आकर देख ले पीछे से घर टूट रहा है

Mon, 22 Jul 2024 02:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चौड़ीकरण की जद में आए महापौर गणेश केसरवानी के घर पर भी लाल निशान की अनदेखी कर दी गई है। उनके भवन के सामने के हिस्से को न तोड़े जाने की वजह से नाली निर्माण वहां अब तक आरंभ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
महापौर गणेश केसरवानी का घर, जो अभी तक नहीं तोड़ा जा सका है। - फोटो : महापौर गणेश केसरवानी का घर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज में पीडीए की सड़क चौड़ीकरण योजना भेदभाव की भेंट चढ़ गई है। थाने से पहले थोक तिरपाल कारोबारी ओंकार नाथ राजीव गुप्ता के मकान पर लगे लाल निशान को छोड़ दिया गया। चौड़ीकरण की जद में आए इनके तीन मंजिला भवन को तोड़े बिना पीडीए के अफसरों ने बैठकर नाली निर्माण शुरू करा दिया। इस तरह कई जगह लाल निशान की अनदेखी की गई।

चौड़ीकरण की जद में आए महापौर गणेश केसरवानी के घर पर भी लाल निशान की अनदेखी कर दी गई है। उनके भवन के सामने के हिस्से को न तोड़े जाने की वजह से नाली निर्माण वहां अब तक आरंभ नहीं हो सका है। हालांकि महापौर ने अपने घर को खाली करने के साथ ही पीछे की दीवारों को तोड़ने का काम शुरू करा दिया है, लेकिन जहां पीडीए ने भवन के आगे निशान लगाया है, उसे न तोड़े जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


महापौर से रविवार को जब इस बारे में पूछा गया, तब उनका कहना था कि कोई भी आकर देख सकता है, पिछले हिस्से से मकान को तोड़ने का काम शुरू करा दिया गया है। परिवार के सदस्यों को दूसरी जगह शिफ्ट कराकर भवन खाली कर दिया गया है। यह कोई मुद्दा नहीं है कि आगे से क्यों नहीं टूट रहा है। मकान टूट रहा है और प्रभावित हिस्सा टूट जाएगा। वैसे कीडगंज में सड़क चौड़ीकरण में मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। प्रभावशाली लोगों के आगे पीडीए बेवस नजर आ रहा है। कई जगह लोगों के प्रभाव में आकर नाली का एलाइनमेंट बदल दिया गया है, इससे जनता में आक्रोश है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें