फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर अल्लापुर नगर निगम पहुंची

Thu, 27 Nov 2014 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जोनल कार्यालयों में सीधे जनता से रूबरू होकर समस्याएं सुनने के क्रम में बुधवार को महापौर अल्लापुर स्थित नगर निगम के जोन कार्यालय पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने महापौर के सामने समस्याओं का अंबार लगा दिया। इसी जगह नगर निगम की ओर से पूर्व में कई बार लगाए गए जन सुनवाई शिविर में कोई पहुंचा भी नहीं था।
विज्ञापन

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी दिन में अल्लापुर हैजा अस्पताल स्थित जोन कार्यालय पहुंचीं। यहां जोनल अधिकारी मुन्ना राम, सफाई निरीक्षकों, क्षेत्रीय पार्षद प्रेमलता गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विनय कुमार मिश्रा, नीरज गुप्ता की मौजूदगी में शिकायतकर्ताओं की भीड़ जुट गई। इस दौरान अलोपीबाग, सोहबतियाबाग, भरद्वाजपुरम, अल्लापुर, पंजबी कॉलोनी, मटियारा रोड आदि में नाला-नाली सफाई न होने की समस्या बताई। महापौर के सामने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी भी पहुंचे और बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। कर्मियों ने यह भी बताया कि ट्राली खराब होने पर उन्हें अपने पैसों से ठीक करानी पड़ती है। पार्षदों ने बताया कि जनकार्य विभाग के स्टोर में कई माह से कोई भी निर्माण सामग्री नहीं है।
    जोनल अधिकारी ने दाखिल खारिज एवं भवनों के मूल्यांकन के संबंध में जानकारी दी। कार्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था न होने और उसके आसपास अत्यधिक गंदगी, कूड़े अड्डे के पास की गिरी दीवार देख नाराजगी जताई। कार्यालय में रखे कंप्यूटर में यूपीएस, प्रिंटर, कीबोर्ड, माउस भी खराब मिले। कार्यालय के बगल में सुलभ शौचालय बंद होने तथा सफाई वार्ड कार्यालय की बिल्डिंग जर्जर होने पर आक्रोश प्रकट किया। पार्षद दिनेश ने नई सीवर लाइन चालू न होने तथा विनय ने सफाई के लिए रोबोट न भेजने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें