Prayagraj News : विकास कार्यों का लोकार्पण करतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : प्रयागराज
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शहर पश्चिमी के वार्ड नं 28 चक निरातुल, वार्ड नं 44 ओमप्रकाश सभासद नगर-1, वार्ड नं 45 ओमप्रकाश सभासद नगर-2 के 20 स्थानों पर नाली, गली इंटरलॉकिंग रोड एवं पार्क का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्य नगर निगम द्वारा विकास निधि के अंतर्गत कराए गए हैं, जिस पर करीब चार करोड़ 56 लाख रुपये की लागत आई है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के अलावा क्षेत्रीय पार्षद अखिलेश सिंह, पार्षद मिथिलेश सिंह, पार्षद दीपक कुशवाहा, पार्षद रोमा भारती, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, क्षेत्रीय सदस्य युवा मोर्चा हर्ष केसरी, मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं कौशिकी सिंह, गौरव शर्मा, अंशु केसरवानी, हिमांशु पांडेय, नगर अभियंता एके सिंह, सहायक अभियंता एसके श्रीवास्तव, अवर अभियंता रूपेश विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।