फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya: करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, सीएम योगी ने दी बधाई

Sat, 21 Jan 2023 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। सुबह पुण्यकाल शुरू होते ही स्नान और दान का सिलिसला शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
1 of 9
Magh Mela 2023 : मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला।
माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। सुबह पुण्यकाल शुरू होते ही स्नान और दान का सिलिसला शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा। मेले में स्नान के में भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते पूरा मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। पांचों पांटून पुलों पर भारी भीड़ रही।

हर शिविर में भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने आदित्यनाथ ट्वीट कर मौनी अमावस्या की बधाई दी और इसका फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मौनी अमावस्या पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई।


 





 
विज्ञापन

2 of 9
Magh Mela 2023 : मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला।
भारी भीड़ को देखते हुए मेले में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। वीआईपी और पास धारकों को चार पांच नंबर पुल से वाहन के साथ मेले में प्रवेश की अनुमति थी। शनि अमावस्या होने के कारण संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी।






लोगों ने भगवान शनि को दीपदान किया और हनुमानजी का दर्शन किया। भीड़ को देखते हुए अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

3 of 9
Magh Mela 2023 : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने घाट पर पूजन अर्चन किया। वह भोर में ही स्नान करने के लिए संगम तट पर पहुंच गए थे। 


 

4 of 9
Magh Mela 2023 : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।
संगम तट पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 9
Magh Mela 2023 : डिप्टी सीएम ने मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद घाट पर बैठकर पूजा की। - फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएम केशव ने स्नान के बाद घाट पर बैठकर पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के खुशहाली और तरक्की की कामना की। 
विज्ञापन

6 of 9
Magh Mela 2023 : महापौर अभिलाषा गुप्ता नदी ने भी संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नदी ने भी संगम में डुबकी लगाई। 
विज्ञापन

7 of 9
Magh Mela 2023 : मौनी अमावस्या पर हेलीकॉप्टर से ली गई माघ मेले की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
मौनी अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला।

8 of 9
Magh Mela 2023 : मौनी अमावस्या पर हेलीकॉप्टर से ली गई माघ मेले की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
मौनी अमावस्या पर उमड़ी भारी भीड़।
विज्ञापन

9 of 9
Magh Mela 2023 : मौनी अमावस्या पर हेलीकॉप्टर से ली गई माघ मेले की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
माघ मेले में उमड़ी भारी भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें