फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक आतंकी साजिश का प्रयागराज कनेक्शन : आका पाकिस्तान में, सैकड़ों किलोमीटर दूर करेली में तैयार किया गया आतंकी मॉड्यूल

Mon, 20 Sep 2021 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लंबे समय से पाकिस्तान के इशारे पर कर रहे थे कार्य। खुफिया इनपुट के बाद खुलासा हुआ तो मुहल्ले वाले भी हैं अचंभित।
विज्ञापन
1 of 7
pak terror module - फोटो : अमर उजाला
सिलसिलेवार धमाकों से देश को दहलाने की साजिश भले ही पाकिस्तान में रची गई हो, लेकिन इसे अंजाम देने का पूरा ताना बाना प्रयागराज में ही बुना गया। आका पाकिस्तान में बैठे रहे और उनके हुक्म पर सैकड़ों किमी दूर स्थित शहर के करेली इलाके में ही आतंकी मॉड्यूल तैयार किया गया। सबसे खास बात यह है कि आतंकी मॉड्यूल तैयार करने में सबसे अहम किरदार करेली के ही एक परिवार ने निभाया।
विज्ञापन

2 of 7
pak terror module - फोटो : अमर उजाला
यह बात तब सामने आई जब ओसैदुर्रहमान, हुमैद, ओसामा के साथ ही मॉड्यूल का हिस्सा रहे आमिर जावेद और मूलचंद का भी करेली कनेक्शन सामने आया। इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार ओसामा भले ही दिल्ली में रहता हो, लेकिन उसका मूल निवास करेली में ही है।
विज्ञापन

3 of 7
आमिर जावेद - फोटो : अमर उजाला
दुबई में रहने वाला ओसैदुर्रहमान, जो इस पूरे मॉड्यूल के लिए आईएसआई के मुख्य हैंडलर के तौर पर काम करता रहा, भी करेली का ही रहने वाला है और ओसामा का पिता भी है। दो दिन पहले ही सरेंडर करने वाला और देश में मॉड्यूल का सुप्रीम कमांडर कहा जा रहा हुमैद भी ओसैद का भाई और ओसामा का चाचा है, जिसका करेली के ही वसीयाबाद में घर है।

4 of 7
जीशान - फोटो : अमर उजाला
बड़ी बात यह है कि अब लखनऊ से पकड़े गए आमिर जावेद और रायबरेली के ऊंचाहार से गिरफ्तार मूलचंद लाला उर्फ साजू का भी करेली कनेक्शन सामने आया है। आमिर की बहन का निकाह हुमैद के परिवार में हुआ है और इस नाते हुमैद व ओसैद उसके ससुर लगते हैं। उधर मूलचंद के बारे में पता चला है कि उसकी बहन की ससुराल पांच दिन पहले पकड़े गए जीशान कमर के पड़ोस में है।
विज्ञापन

5 of 7
Prayagraj News : शाहरुख को गिरफ्तार को लेकर जाती पुलिस, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। - फोटो : प्रयागराज
बहन के घर आने जाने के दौरान ही मूलचंद की मुलाकात जीशान और फिर उसके जरिए हुमैद से हुई। जिसके बाद उसे भी इस मॉड्यूल में शामिल कर लिया गया। उधर करेली से ही पकड़ा गया जीशान कमर मास्टरमाइंड हुमैद के पड़ोस का ही रहने वाला है। इस तरह से करेली में ही इस पूरे मॉड्यूल को खड़ा किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
अबु बकर - फोटो : अमर उजाला
लाला का साथी जान मोहम्मद था दाउद के भाई अनीस का गुर्गा
मामले में गिरफ्तार किया गया मूलचंद उर्फ लाला उस जान मोहम्मद का साथी है, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई अनीस का गुर्गा था। मुंबई से गिरफ्तार जान मोहम्मद को जल्द ही अनीस हथियारों व विस्फोटक की एक और खेप पहुंचाने वाला था। जान मोहम्मद को हुक्म दिया गया था कि वह इस खेप को लाला के जरिए यूपी तक पहुंचाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओसामा - फोटो : अमर उजाला
इतनी बड़ी साजिश, चूक तो नहीं
इस मामले में एक बड़ा सवाल यह भी है कि करेली इलाके में बैठकर आतंकी मॉड्यूल तैयार किया जाता रहा और खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी तक नहीं मिली। आईएसआई ने देश में आतंकी
मॉड्यूल तैयार करवाकर विस्फोटकों की खेप भी पहुंचानी शुरू कर दी, लेकिन स्थानीय खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। गौरतलब है कि मामले में दिल्ली पुलिस ने ही पहले कार्रवाई शुरू की और फिर उसके ही इनपुट पर यूपी एटीएस ने ताबड़तोड़ छापे मारकर न सिर्फ मॉड्यूल से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की बल्कि विस्फोटक भी बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें