फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नकाबपोश बदमाशों ने घर पर फेंका बम

Fri, 16 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव में बृहस्पतिवार की भोर में नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान पर दो बम फोड़े। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के जरिये मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

सहसों क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी राम बहादुर पुत्र गुलाब चंद्र का आरोप है कि बुधवार रात वह परिवार के साथ खाना खाकर घर में सोए थे। बृहस्पतिवार भोर 4 बजे के करीब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बम फेंक दिया। हमले में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये। बम फोड़ने के बाद बदमाश फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार 28 मार्च 2024 की रात एक बजे बदमाशों ने घर पर बमबारी की थी। जिसमें परिवार के तीन सदस्य घायल हुए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी थरवई अरुण कुमार पराशर ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें