माघ मेले में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला।
श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के प्रबंध संचालक संदीप यादव द्वारा माघ मेला सेक्टर छह में आवंटित भूखंड संख्या 31 में स्थापित शिविर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के मामले में एसपी मेला ने अपर पुलिस झूंसी माघ मेला को जांच सौंपी है। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार से मकर संक्रांति पर्व पर धरना प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। बता दें कि संदीप यादव ने सोशल मीडिया पर कहा था कि थाना नागवासुकि के पीछे भाजपा ने अपना कार्यालय खोल दिया है। यदि इसे हटवाया नहीं गया तो वह अपने शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करेंगे। एसपी नीरज पांडेय ने बताया कि इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी झूंसी को जांच दी गई है।