फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कूदकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
कोहडौर के बरासराय में कुंए में गिरने से मृत प्रियंका। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बरासराय गांव में बुधवार की रात विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बरासराय निवासी राममूरत प्रजापति की पत्नी प्रियंका देवी (28) बुधवार की रात पड़ोसी मौजीलाल के घर के बाहर स्थित कुएं में कूद गई। घटना की जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने किसी तरह प्रियंका को कुएं से बाहर निकाला लेकिन, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर अंतू के बड़ाडीह से मृतका का भाई राजकुमार, पिता नन्हकू समेत अन्य लोग पहुंचे। रात में ही पति राममूरत व उसके भाई सोमनाथ पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पति राममूरत व उसके भाई सोमनाथ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतका की सास निर्मला देवी ने बताया कि प्रियंका के पेट में आठ माह का गर्भ पल रहा था।
उसके एक बेटा सिद्धार्थ और बेटी मीनाक्षी है। काफी दिनों से प्रियंका की तबीयत खराब थी। जबकि मृतका के पिता नन्हकू का आरोप था कि चार दिन पहले प्रियंका के प्रसव को लेकर बातचीत हुई थी। समझाने के बाद भी उसके साथ जुल्म करते हुए बाल्टी उठवाई गई। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें