फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी के भुलईकापूरा गांव में सोमवार रात करीब 8:30 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंचे ससुरालपक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रतिमा पाल उर्फ नीलू (25) पत्नी रमेश कुमार पाल की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। विवाहिता का मायका गोधना मीरगंज, जनपद जौनपुर में है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले मायके में मामा की मौत की सूचना मिलने पर प्रतिमा गई थी। तीन दिन पहले ही वह ससुराल से लौटी थी।
विवाहिता के पिता रविशंकर पाल ने बताया कि पति रमेश कुमार पाल रेलवे के ग्रुप-डी विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में वाराणसी स्टेशन पर तैनात हैं। घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इफको चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें