शहर में बृहस्पतिवार को खाटू श्याम के जयकारे गूंजे। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से धूमधाम के साथ श्याम प्रभु खाटू श्याम धाम की निशान यात्रा निकाली गई। मुख्य दरबार की झांकी को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। पथरचट्टी रामलीला मैदान स्थित खाटू श्याम मंदिर से यात्रा आरंभ होकर कोठापार्चा, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर, मोती महल, सब्जी मंडी होत हुए मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचकर पूरी हुई।
इस दौरान जिन रास्तों से निशान और दरबार की झांकी निकली, श्रद्धालुओं ने यात्रा को जगह-जगह रोक कर भव्य स्वागत किया और आरती उतारी। इसके बाद तकरीबन पचास श्रद्धालुओं का जत्था निशान और दरबार की झांकी के साथ रात में जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर के लिए रवाना हुआ।
श्रद्धालुओं के जत्थे में संयोजक और ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित विनोद अग्रवाल, श्लेष अग्रवाल, सुशील सर्राफ, संतोष सर्राफ, ओमप्रकाश अग्रवाल, महेश अग्रवाल. विजय, हीरा अग्रवाल, रेखा सर्राफ, रूपा सर्राफ, मधु नवलगड़िया, चंद्रकला अग्रवाल आदि शामिल थीं। संयोजक सुरेश अग्रवाल के मुताबिक जयपुर से अस्सी किलोमीटर दूर धाम जाएंगे, जहां निशान चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था पांच मार्च की रात में इलाहाबाद लौटेगा।