फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंड बैंक में शामिल होंगे कई भूखंड, लगेंगे उद्योग

Wed, 29 Jul 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
BSF jawans harvest wheat from barren land - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  •  बंद इकाइयों के अलावा ब्लाक स्तर पर कम उपयोगी 10-10 एकड़ जमीन की हो रही तलाश 

विज्ञापन

प्रयागराज। प्रशासन की योजना सफल हुई तो आने वाले दिनों में मंडल में कई नए उद्योग स्थापित होंगे। बंद इकाइयों को लैंड बैंक में शामिल करने की प्रक्रिया तो आगे बढ़ ही चुकी है, कम उपयोग वाले 10-10 एकड़ के भूखंड की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल, प्रयागराज और कौशाम्बी में दो-दो स्थान चिह्नित भी किए गए हैं। कोई अड़चन नहीं आई तो इन्हें भी लैंड बैंक में शामिल करने के साथ नए उद्योग की कवायद जल्द शुरू होगी।


सरकार ने हर जिले में लैंड बैंक तैयार करने की योजना शुरू की है। इनमें नए उद्योग लगाए जाएंगे। इसी के तहत बंद इकाइयों का पूरा विवरण मांगा गया है। इसी क्रम में प्रयागराज में चार तथा प्रतापगढ़ की एक बंद इकाई चिह्नित की गई है। मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने बताया कि इन इकाइयों का पूरा विवरण शासन को भेजा गया है। शासन के निर्देश के क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा एक अन्य प्रस्ताव के अंतर्गत ब्लाक स्तर पर उद्योग के लिए एक सेंटर स्थापित करने तैयारी है। इसके लिए एक स्थान पर न्यूनतम 10 एकड़ जमीन होनी चाहिए। उद्योग विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर ऐसे स्थान की तलाश शुरू की गई है। संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी ने बताया कि प्रयागराज और कौशाम्बी में ऐसे दो-दो भूखंड चिह्नित किए हैं, लेकिन अभी उन पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। उनका यह कहना है कि अन्य ब्लॉक में भी उद्योगों के लिए भूखंडों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें