अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी कर आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए फाइल शासन को भेज दी गई है। वहां से मंजूरी मिलते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा प्रणाली की तर्ज पर नया आयोग भी निजी एजेंसियों पर कम निर्भर रहेगा और सभी गोपनीय एवं जरूरी कार्य आयोग अपने स्तर से कराएगा। साथ ही परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा।