फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक का लुट गया सब कुछ: परिवार बिखरा, दगा देने की फिराक में पार्टनर; रियल एस्टेट में लगे हैं अरबों रुपये

Tue, 30 May 2023 08:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अहमद के मरने के बाद अब रियल एस्टेट में लगी उसकी अरबों रुपये की काली कमाई डूबने की आशंका है। क्योंकि परिवार के पूरी तरह बिखरने और बर्बाद होने का फायदा कई बिजनेस पार्टनर उठा सकते हैं।
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक की हत्या के बाद उसका अरबों का रियल एस्टेट का कारोबार डूब सकता है। महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों तक फैले प्रापर्टी कारोबार में माफिया की काली कमाई भी लगी हुई है। अतीक-अशरफ की हत्या के बाद उसका परिवार पूरी तरह बिखर चुका है, बर्बाद भी हो चुका है। गर्दिश के मौजूदा दिनों का फायदा उठाने की फिराक में कई बिजनेस पार्टनर हैं। इनमें से कुछ कारोबारी एसटीएफ और ईडी के पास भी सूचीबद्ध हैं।

विज्ञापन

अतीक की काली कमाई का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में लगा 
अतीक की काली कमाई का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट के कारोबार में लगा हुआ है। दो दर्जन से अधिक फर्में उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके सालों और करीबियों के नाम है। शहर के कई नामचीन बिल्डरों और कारोबारी समूहों के साथ भी अतीक साझेदार रहा है। दर्जन भर से अधिक बड़े बिल्डर प्रत्यक्ष रूप से उसके पार्टनर रहे हैं। इस बीच पहले असद का एनकाउंटर और बाद में अतीक-अशरफ की भी हत्या से उसका रियल एस्टेट कारोबार डूबने की कगार पर है।
विज्ञापन

अतीक की हत्या के बाद बिखरा पूरा परिवार
वजह है कि कारोबार संभालने और हिसाब-किताब देखने में सक्षम अतीक की 50 हजार रुपये की इनामी बीवी शाइस्ता परवीन एसटीएफ के डर से छिपती फिर रही है। माफिया के दो जवान बेटे अली और उमर जेल में हैं। शेष दो नाबालिग बेटों को प्रशासन ने बाल गृह में रखा है। अब न कोई हिसाब रखने वाला है, न मांगने वाला। बिजनेस पार्टनरों पर माफिया के परिवार का दबाव भी खत्म हो गया लगता है। इसका अंदाजा यूपी में रियल एस्टेट कारोबार में दखल रखने वाले अतीक के करीबी और साझेदार बिल्डर से असद के हिसाब मांगने के वायरल ऑडियो से भी लगता है। यह ऑडियो एसटीएफ की जांच का हिस्सा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें