बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 12 नेताओं ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में उनके सिविल लाइंस एल्गिन रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील पटेल सहित दर्जनभर बसपा नेता कांग्रेस की सदस्यता ली।
बसपा नेताओं का स्वागत करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा की राज्य की योगी सरकार से हताश व निराश हो चुकी है, जनता को अब केवल कांग्रेस से उम्मीदें हैं। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, प्रदेश सचिव राघवेंद्र सिंह, संजय तिवारी, मुकुंद तिवारी, वसीम अंसारी, सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष के समक्ष कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर रविवार को लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में पिछड़ी जाति के कई लोगों ने सपा की सदस्यता ली। जिला कार्यालय में इन सभी का सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सदस्यता लेने वालों में अतुल कुमार कनौजिया, अमन शर्मा, पवन, सौरभ, अरविंद कुमार, अंकित विश्वकर्मा, हर्ष, दिलीप कुमार, विकास कनौजिया, अंशु, गोलू, दीपू, तरुण, अरुण कुमार, विवेक आदि शामिल रहे।