फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ फूंका पुतला

Fri, 18 Mar 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पेट्रोल मूल्यवृद्ध‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपाईयों ने जहां पीएम मोदी का पुतला फूंककर अपनी भड़ास निकाली तो वहीं कांग्रेस ने त्योहार के पूर्व बढ़ी कीमत को आज जनता के साथ धोखा बताया।
विज्ञापन

सपा छात्रसभा के नगर उपाध्यक्ष आकिब जावेद की अगुवाई में सपाई सुभाष चौराहे पर एकत्र हो गए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी कीमत को वापस न लेने पर ट्रेनें रोकने का ऐलान किया। इस दौरान पीएम मोदी का पुतला भी फूंका गया। पुतला दहन करने वालों में सचिन दास, अंकित दास, रोहित यादव, सत्यम आनंद, जय सोनकर, मेराज हुसैन, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक कर होली के पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के निंदा की। प्रदेश महासचिव मुकुुंद तिवारी के नेतृत्व में हुई बैठक में कहा गया कि महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। बैठक में जय प्रकाश तिवारी, निजामुउद्दीन, तारिक सईद, हरदेव सिंह, अनिल चंद्र प्रजापति, इमरान, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें