फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद बढ़ाने की मांग को लेकर पैदल मार्च 

Fri, 18 Mar 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बीटीसी प्रश‌िक्षु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों के पदाें की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का शिक्षा निदेशन पर क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इसके बाद उन्होंने सुभाष चौराहा तक पैदल मार्च भी निकाला। इस दौरान अभ्यर्थी हाथ में मांगों से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे। मार्च में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। सुभाष चौराहे पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जमावड़े के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

आंदोलनरत अभ्यर्थियों का कहना था कि लगातार आवेदन लिए जाने से आवेदकों की संख्या बढ़ती गई, लेकिन पदों संख्या नहीं बढ़ाई गई। मांग नहीं माने जाने पर उन्हाेंने 20 मई से बेमियादी अनशन की घोषणा की है। उन्होंने निदेशालय में ज्ञापन भी सौंपा। मार्च और अनशन में राकेश चंदेल, जय सिंह, संतोष यादव, राजेंद्र त्रिपाठी, विकास दुबे, बलराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें