फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव : सज गए मंगलमूर्ति के दरबार, गूंजी गणपति बप्पा की जयकार, लगा 101 किलो लड्डू का भोग

Wed, 20 Sep 2023 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस बार के गणेशोत्सव में प्रयोग भी हुए हैं और बदलाव भी। दारागंज स्थित महाराष्ट्र तरुण मंडल ने पहली बार पौने तीन फीट की पीतल की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की है। मुरादाबाद से बनवाकर लाई गई इस चतुर्भुज प्रतिमा का विसर्जन नहीं होगा।
विज्ञापन
बैरहना के राजा गणेश प्रतिमा का पूजन करते हुए पुरोहित व भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणपति बप्पा मोरया... मंगलमूर्ति मोरया... के गगनभेदी जयकारों के साथ मंगलवार को संगमनगरी में सुसज्जित पंडालों के बीच गणपति की प्रतिमाओं की मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई। विविध रूपों में विनायक के दरबार सजा दिए गए। इसी के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हो गया। बुधवार को दूसरे दिन भी पंडालों में सुबह से ही दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। सुबह की आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस बार के गणेशोत्सव में प्रयोग भी हुए हैं और बदलाव भी। दारागंज स्थित महाराष्ट्र तरुण मंडल ने पहली बार पौने तीन फीट की पीतल की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की है। मुरादाबाद से बनवाकर लाई गई इस चतुर्भुज प्रतिमा का विसर्जन नहीं होगा। तरुण मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र आचार्य ने बताया कि पर्यावरण को लेकर गंगा में प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक और हर वर्ष होने वाले विवादों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

भगवान गणेश का पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
हथेली भर की प्रतिमा भी सजाई गई

साथ में मिट्टी ही हथेली भर की गणेश प्रतिमा भी पंडाल में सजाई गई है। इसे थाली में विसर्जित किया जाएगा। प्रतिमा जल में घुलने के बाद फूलों के गमलों में विसर्जित की जाएगी। सविधि मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मीकांत जोशी, दिवाकर दीक्षित, सदानंद राव और नारायण आचार्य ने सविधि प्रतिमा की प्रतिष्ठापना कराई। यहां नयनाभिराम गणपति रूप के दर्शन के लिए देर शाम तक भीड़ लगी रही।

इसी तरह अलोपीबाग में महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल की ओर से बैठकी की मुद्रा में गणेश प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मंडल के अध्यक्ष ब्रजेश देशपांडे, महामंत्री विकास केलकर, संयुक्त मंत्री मनोज केलकर की मौजूदगी में बतौर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने पूजन में हिस्सा लिया। उधर, मुट्ठीगंज की महावीरन गली और कीडगंज के हरिहर बाबा मंदिर कृष्णानगर में भी भगवान गणेश की प्रतिमा की प्रतिष्ठापना की गई।
विज्ञापन

भगवान गणेश का पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
बैरहना के राजा प्रतिष्ठापित, लगा 101 किलो लड्डू का भोग

सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से बैरहना के राजा की द्वादश ज्योतिर्लिंग के बीच प्रतिष्ठापना की गई। यहां आचार्य चोटी पंडित ने अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कराई। बैरहना के राजा को 101 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया। इस मौके पर संरक्षक प्रदीप पांडेय, संयोजक आशीष पांडेय, कैलाशचंद्र पाडेय, तीर्थराज पांडेय (बच्चा भईया) आदि उपस्थित रहे। 

पंडाल में प्रतिमा आने से पहले भरद्वाजपुरम का गणेशोत्सव स्थगित

भारद्वाजपुरम पानी की टंकी के पास इस बार तैयारी पूरी होने और प्रतिमा पंडाल में आने के बाद गणेशोत्सव स्थगित करना पड़ा। पंडाल की सजावट हो चुकी थी, लेकिन प्रतिमा आने से पहले रात आठ बजे पूजा कमेटी के संयोजक स्वयं मिश्रा के बाबा का गोलोकवास हो गया। इस वजह से बाल गणेश के समस्त आयोजन स्थगित कर दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें