फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जन्मतिथि बदलकर दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा देने वाला धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जन्मतिथि बदलकर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा देते हुए एक परीक्षार्थी को सचल दस्ते ने धर दबोचा। केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया। मामले में डीआईओएस के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक ऊषा सिंह ने बताया कि आकाश कुमार निवासी भीदिउरा ने वर्ष 2021 में हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था। आधार कार्ड में जन्मतिथि तीन साल कम करवाकर दोबारा हाईस्कूल का पेपर दे रहा था। जिसकी जानकारी किसी व्यक्ति ने विभाग के कंट्रोल रूम को दी। शुक्रवार को सुबह की पाली में गणित का पेपर हो रहा था। तभी सचल दस्ते ने आरोपी छात्र को दबोच लिया। विधिक कार्रवाई करते हुए सोरांव पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें