फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 16.50 लाख की धोखाधड़ी में मुंगारी टोल प्लाजा के संचालकों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला से 16.50 लाख रुपये लेकर छह माह में डेढ़ गुना करने की धोखाधड़ी करने के आरोप में मेजा पुलिस ने मुंगारी टोल प्लाजा के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि छह माह बीत जाने के बाद रकम की मांग की गई तो टोल प्लाजा संचालकों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर के मुताबिक मेजा थाना क्षेत्र के चपरतला गांव के सर्वेश कुमार मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा का आरोप है कि टोल प्लाजा संचालकों ने एसबी मल्टीसर्विसेज के माध्यम से टोल प्लाजा में निवेश कर छह माह में डेढ़ गुना पैसे देने का झांसा दिया। पीड़िता ने साढ़े सोलह लाख रुपये 11 मार्च 2025 को टोल प्लाजा संचालकों को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने रकम वापस नहीं की।
मेजा पुलिस ने मुंगारी टोल प्लाजा के संचालक एवं मेसर्स एसबी मल्टी सर्विस के प्रो. बृजेश पांडेय निवासी नागपुर, शैलेश पांडेय निवासी गौरा माफी प्रतापगढ़, अनिल मिश्रा, दुर्गेश टाक और श्रेयांश टाक निवासी जयपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें