फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सूर्यास्त के बाद मकर संक्रांति

Sun, 14 Jan 2018 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को सूर्यास्त के बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ मकर संक्रांति का पर्व शुरू हो जाएगा, जो सोमवार तक चलेगा। पर्व मनाने के लिए घरों-मठों में तैयारियां कर ली गईं हैं। लोग आज पुण्य की डुबकी लगाने के बाद तिल के लड्डू, खिचड़ी आदि का दान करेंगे। इस दौरान पतंगबाजी भी जमकर होगी। इसी के साथ खरमास भी खत्म हो जाएगा, लेकिन शुक्र 4 फरवरी को उदय होगा, लिहाजा तभी मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे। 
विज्ञापन


ज्योतिषयों का कहना है कि सूर्य मकर राशि में रविवार की रात 7:39 बजे प्रवेश करेगा। संक्रांति का पुण्य काल सोमवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा। मकर संक्रांति का स्नान पूरे दिन होगा। इस दौरान लोग संगम समेत गंगा के विभिन्न तटों पर स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देंगे। गंगा पूजन करेंगे। पितरों के निमित्त यथा शक्ति तीर्थपुरोहितों को दान भी करेंगे। इस दिन खिचड़ी का दान करके खिचड़ी खाई जाएगी। मकर संक्रांति पर्व मनाने के लिए घरों में भी तैयारियां की गईं हैं।

दान करने के लिए चावल और उड़द की दाल को मिलाकर खिचड़ी तैयार की गई। घर बड़ी बुजुर्ग की देखरेख में तिल के लड्डू बनाए गए। दान करने का सामान एकत्र किया गया। आचार्य अविनाश राय के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा, लेकिन शुक्र अस्त होने के कारण मांगलिक कार्य आरंभ नहीं होंगे। शुक्र उदय चार फरवरी को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें