फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela : कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण रहा महाशिवरात्रि पर्व, नौ हजार पुलिसकर्मी रहे तैनात

Sun, 15 Feb 2026 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंधन लागू किया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंधन लागू किया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। संगम क्षेत्र में जल पुलिस, मोटर बोट और गोताखोर लगातार निगरानी करते रहे।

एसपी मेला नीरज कुमार पांडेय के अनुसार महाशिवरात्रि पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए लगभग आठ से नौ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते पूरे माघ मेले के दौरान कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई और सभी प्रमुख स्नान पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए।

 

सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस से निगरानी

 

पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी गई। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को सावधानीपूर्वक स्नान व दर्शन करने की लगातार अपील की जाती रही। शिवालयों के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को कम दूरी पैदल चलना पड़ा और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रहा।

13 सुरक्षा ऑपरेशन लागू

विज्ञापन


मेला अवधि में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 13 विशेष अभियान चलाए गए, जिनमें सत्यापन, स्वीप, पहचान, इंटरसेप्ट, सील, चक्रव्यूह, कवच, एमवी बॉक्स, महावीर, विराट और संगम बाजार ऑपरेशन शामिल रहे। पूरे मेले में 17 थाने और फायर स्टेशन स्थापित किए गए।

विज्ञापन

सुरक्षा इंतजामों का विवरण

मेला क्षेत्र में 400 तथा नगर क्षेत्र में 1152 सीसीटीवी कैमरे

16 साइबर हेल्प डेस्क और 16 महिला हेल्प डेस्क

2 खोया-पाया केंद्र और 1 केंद्रीय कंट्रोल टावर

20 फायर वॉच टावर

42 पार्किंग स्थल, क्षमता लगभग 1.30 लाख वाहन

तैनात सुरक्षा बल

1 एसपी, 8 अपर पुलिस अधीक्षक, 17 सीओ

12 कंपनी पीएसी, 7 कंपनी बाढ़ राहत पीएसी

एनडीआरएफ 2 टीमें, एसडीआरएफ 1 टीम

एटीएस 2 टीमें, एसटीएफ 1 टीम, बीडीडीएस 6 टीमें, एएस चेक 10 टीमें

आरएएफ 6 कंपनी, यूपी-112 के 45 वाहन

पुलिस एवं सहयोगी बल की संख्या

नागरिक पुलिस 2720, महिला पुलिस 241, यातायात पुलिस 490, घुड़सवार पुलिस 16,

अग्निशमन 634, एलआईयू 95, रेडियो स्टाफ 222, जल पुलिस 21, होमगार्ड 1250,

पीआरडी 450, गोताखोर 30, रिक्रूट आरक्षी 981 (वसंत पंचमी तक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें