फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: महंत नरेंद्र गिरि को वीडियो से किया जा रहा था ब्लैकमेल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Sep 2021 11:52 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुसाइड नोट मिलने के बाद अब एक वीडियो के माध्यम से महंत नरेंद्र गिरि को ब्लैकमेल करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
prayagraj news : योग गुरु आनंद गिरी और महंत नरेंद्र गिरी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसके साथ ही मामले में कई और खुलासे भी हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित नरेंद्र गिरी को एक वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस वीडियो में क्या था और किस प्रकार से इसका प्रयोग कर उन्हें परेशान किया जा रहा है इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुट गई है। वह कौन सा वीडियो है और इसके अंदर क्या है, इस प्रकरण से वीडियो किस तरह से जुड़ा हुआ है, इन सवालों का जवाब नहीं मिला है। गौरतलब है कि प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की जा रही है। इस मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


सपा नेता का नाम भी आ रहा है सामने
अखिला भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की रहस्यमय तरीके से हुई मौत के मामले में अब एक सपा नेता का नाम सामने आ रहा है। वहीं महंत के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या तिवारी और उसके पुत्र संदीप तिवारी को भी नामजद किया गया है। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के एक नेता के नाम की भी चर्चा है। सपा नेता का नाम सामने आने के बाद पुलिस अब पूछताछ शुरू कर सकती है।

सुसाइड नोट से इतना साफ है कि उन्हें किसी शिष्य द्वारा किया जा रहा था परेशान
सुसाइड नोट में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसमें महंत के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरि, लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी व उनके बेटे संदीप तिवारी के नाम के साथ लिखा है कि वह इनके व्यवहार से आहत थे। सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्होंने पूरा जीवन सम्मान के साथ जिया। उनके दामन में कभी किसी तरह का दाग नहीं रहा। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें मिथ्या आरोप लगाकर अपमानित किया। जिससे वह बेहद दुखी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह कौन सा अपमान था जिसने महंत को इस कदर आहत कर दिया।
विज्ञापन


आनंद गिरी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार,  पुलिस टीम ने डेढ़ घंटे की पूछताछ
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में उनके शिष्य आनंद गिरी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस सोमवार रात 10 बजे हरिद्वार पंहुची थी। पुलिस टीम ने डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद आनंद गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर पुलिस और एसओजी की टीम हरिद्वार पहुंची थी। इससे पहले हरिद्वार पुलिस ने उनके शिष्य को हिरासत में ले लिया था। उन्हें श्यामपुर कांगड़ी स्थित उनके आश्रम में नजरबंद कर रखा गया था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें