फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्याकांड : मुख्य गवाह अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी दाखिल

Fri, 03 Nov 2023 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दाखिल अर्जी में कहा गया है कि अदालत की ओर से मुख्य गवाह अमर गिरि गवाही के लिए समन जा चुका है। इसके साथ ही जमानती वारंट भी तामील नहीं हो सका है। बार-बार बुलाने पर अमर गिरि अदालत के समक्ष उपस्थित होकर अपनी गवाही नहीं दे रहें हैं।
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के मामले में मुख्य गवाह अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए सीबीआई कि ओर से अर्जी दाखिल की गई है। दाखिल अर्जी में कहा गया है कि अदालत की ओर से मुख्य गवाह अमर गिरि गवाही के लिए समन जा चुका है। इसके साथ ही जमानती वारंट भी तामील नहीं हो सका है। बार-बार बुलाने पर अमर गिरि अदालत के समक्ष उपस्थित होकर अपनी गवाही नहीं दे रहें हैं।

विज्ञापन


इस वजह से अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करना आवश्यक है। फिलहाल कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तिथि तय की है। अगली सुनवाई पर बाबा अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है।

जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरी ने बताया कि शुक्रवार को सुनवाई शुरू होते ही अदालत ने मुख्य गवाह अमर गिरि की गवाही के लिए पुकार कराई, लेकिन, वह उपस्थित नहीं हुए। लिहाजा, सीबीआई की ओर से गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए अर्जी दाखिल की गई। इसके बाद अदालत में सुनवाई के लिए अगली तिथि तय कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमर गिरि की ही शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

दाखिल अर्जी में यह भी कहा गया है कि समन तामील कराने के लिए पुलिस ने बाघम्बरी गद्दी आलापुर और संगम स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर पर गई, लेकिन दोनों ही स्थान पर वह नहीं मिले। पूछने पर अन्य लोगों ने बताया कि बाबा अमर गिरि काफी दिनों से यहां नहीं आए हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। और यह भी नहीं पता है कि वह कहां गए हैं, उनका मोबाइल नंबर भी किसी के पास नहीं है। इस वजह से जमानती वारंट की तामिली नहीं हो सकी है। 

बता दें की बाबा अमर गिरि महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड के मुख्य गवाह है और उनकी ही शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामले में प्राथमिक की दर्ज की थी। आत्महत्या के आरोप में महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि, मंदिर के पुजारी आद्या गिरि और उनके बेटे संदीप तिवारी अभी जेल में बंद हैं। तीनों ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी लेकिन उनकी अर्जी खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें