फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सांसद सुब्रत का बयान सराहनीय बॉलीवुड में इस्लामीकरण अनुचित

Thu, 24 Sep 2020 01:26 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक के बॉलीवुड पर इस्लामीकरण करने के आरोपों का साधु संतों ने भी समर्थन किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, बॉलीवुड में पूरी तरह से इस्लामीकरण का बोलबाला हो गया है जिसका खामियाजा दूसरे धर्मों को मानने वाले नवोदित कलाकारों को भुगतना पड़ रहा है। इसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में दूसरे धर्मों के कलाकार या तो सफल नहीं हो पा रहे हैं या फिर उनका हश्र सुशांत सिंह राजपूत की तरह होता है। बॉलीवुड में इस्लामीकरण के कारण ही फिल्मों में आमतौर पर संत-महात्माओं और देवी-देवताओं को गलत तरह से दिखाया जाता है जबकि इस्लामी निर्माता-निर्देशक कभी अपने मौलवी, मौलानाओं के साथ ऐसा नहीं करते हैं।
विज्ञापन


महंत नरेेंद्र गिरि ने नोएडा में फिल्म सिटी बनाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले की सराहना की। कहा, इससे हमारे कलाकारों को फिल्मों में काम और सम्मान दोनों मिलेगा। साथ ही इससे यूपी में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उम्मीद है कि यूपी में जो फिल्में बनेंगी उनमें भारत की संस्कृति और सभ्यता की झलक दिखेगी। यहां कलाकार अपनी प्रतिभा के बल पर आगे आएंगे और उन्हें फिल्मों में काम करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘बहुत जरूरी है कि बॉलीवुड में कुछ खास लोगों का वर्चस्व खत्म हो ताकि सभी को समान रुप से फलने फूलने का अवसर मिले। महाराष्ट्र सरकार और फिल्म इंडस्ट्री के स्थापित कलाकारों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बॉलीवुड में इस्लामीकरण का बोलबाला न हो क्योंकि वास्तव में कलाकारों की कोई जाति, कोई धर्म नहीं होता है, वह सबका होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें