Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि।
- फोटो : प्रयागराज
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में दाखिल जमानत पर अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई आनंद गिरि का आपराधिक रिकार्ड हलफनामें पर दाखिल करे। जिसमें आस्ट्रेलिया में हुई गिरफ्तारी की रिपोर्ट भी उसमें शामिल रहे। कोर्ट अब इस मामले में 24 फरवरी को सुनवाई करेगी।
इसके पहले सुनवाई के दौरान सीबीआई ने हाईकोर्ट को बताया कि ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय उच्चायुक्त से जानकारी मिली है। उच्चायुक्त की रिपोर्ट के अनुसार आनंद गिरि को छेड़छाड़ के आरोप में सिडनी की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। जिसके बाद वह भारत वापस आ गया।
कोर्ट ने सीबीआई को इस जानकारी को हलफनामें के जरिए एक हफ्ते में दाखिल करने का समय दिया और कहा कि मामले की सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने दिया है।