फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh Stampede News : संगम पर रास्ता बंद करने के बाद मची भगदड़, घंटों दहशत में रहे प्रत्यक्षदर्शी

Wed, 29 Jan 2025 09:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ में भगदड़ के बाद सेक्टर दो में स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में चीख पुकार मची रही। हादसे में जान बचाने वाले घायल और उनके परिजन कई घंटे तक दहशत में रहे। उनका कहना था कि भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने निकास द्वार बंद कर दिया।
विज्ञापन
संगम तट पर हादसे के बाद मौके पर बिखरे कपड़े और चप्प्ल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में भगदड़ के बाद सेक्टर दो में स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में चीख पुकार मची रही। हादसे में जान बचाने वाले घायल और उनके परिजन कई घंटे तक दहशत में रहे। उनका कहना था कि भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने निकास द्वार बंद कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरो कुचलते हुए भाग रहे थे। 

विज्ञापन


मेला प्रशासन की तरफ से कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं गई है। मोर्चरी के पास कई लोग अपने परिजनों को खोजने पहुंचे हैं। दो दर्जन से अधिक लोग लापता हैं। उनकी तलाश में परिवार के लोग भटक रहे हैं। अस्पताल सूत्रों की मानें तो शवों का पोस्टमार्टम नहीं होगा। सभी की मौत दम घटने से बताई जा रही है। मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे कि चिकित्सक भी अस्पताल में नहीं पहुंच पा रहे हैं। 
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें