फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का अनोखा आश्रम, यहां सभी महामंडलेश्वर विदेशी, बोलते हैं फर्राटेदार संस्कृत

Tue, 21 Jan 2025 03:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

Maha Kumbh Mela: इन महामंडलेश्वरों में कोई यूएसए कोई इजराइल तो कोई जापान से संबंध ताल्लुकात रखते हैं। नौ महामंडलेश्वरों में सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल है।
विज्ञापन
अनोखा आश्रम... जहां सभी महामंडलेश्वर हैं विदेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kumbh Mela Unique Ashram: कुंभ मेला के सेक्टर-17 में स्थित शक्तिधाम महाकुंभ का सबसे अनोखा आश्रम है। यह एक मात्र ऐसा आश्रम है, जहां आश्रम के नौ महामंडलेश्वर विदेशी हैं। ये हिंदी सही से नहीं बोल पाते, लेकिन फर्राटेदार संस्कृत में पाठ करते हैं। शक्तिधाम आश्रम में नौ महामंडलेश्वर विदेश से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से एक ही महामंडलेश्वर हिंदी में बात करते हैं।

विज्ञापन


सबसे अनोखी बात यह है कि यह सभी महामंडलेश्वर पूरी तरह खुद को भारतीय बना लिए हैं। इन महामंडलेश्वरों में कोई यूएसए कोई इजराइल तो कोई जापान से संबंध ताल्लुकात रखते हैं। नौ महामंडलेश्वरों में सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के रहने वाले महामंडलेश्वर अनंत दास महाराज ने बताया कि वह साईं मां से अमेरिका में मिले थे। उनके कथा को सुनकर सनातन धर्म से बहुत प्रभावित हुए। इसके बाद वह वहीं से साईं मां के आश्रम से जुड़ गए। उसके बाद वाराणसी में स्थित शक्तिधाम आश्रम में उन्हें  महामंडलेश्वर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब शिक्षा और योग क्रिया के माध्यम से विदेशी लोगों को सनातन धर्म से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें