10 हजार कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रयागराज। मेले में करीब 10 हजार कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसमें टूर गाइड, नाविक, वॉलेंटियर्स, कुंभ सेवामित्र, वेंडर्स, पुलिसकर्मी और अधिकारी/ कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अलावा त्रिवेणी बांध रोड पर मोरी गेट पंपिंग स्टेशन के पास नई रेलवे लाइन के अंडरपास मार्ग के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।