फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल तक निरस्त रहेगी तेजस और काशी महाकाल एक्सप्रेस

विज्ञापन
1 of 3
kashi mahakal express - फोटो : kashi mahakal express
द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल 3 ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस का निरस्तीकरण आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है । काशी महाकाल के अलावा तेजस एक्सप्रेस का भी निरस्तीकरण आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया है। पिछले माह 19 मार्च से ही काशी महाकाल एक्सप्रेस निरस्त चल रही है ।
विज्ञापन

2 of 3
kashi mahakal express - फोटो : kashi mahakal express
यूं तो भारतीय रेलवे की सभी यात्री ट्रेनें 14 अप्रैल तक निरस्त है । रेलवे द्वारा 15 अप्रैल से सभी यात्री ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की गई है, लेकिन इस बीच आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोनावायरस से बचाव संबंधी एहतियात के मद्देनजर काशी महाकाल का निरस्तीकरण 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को लॉक डाउन समाप्त होने के बाद 22 अप्रैल से इस ट्रेन का संचालन होना था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा । बता दें काशी महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी से वाया प्रयागराज होते हुए उज्जैन एवं इंदौर जाती है। 16 फरवरी को ही इस कारपोरेट ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था । सप्ताह में 2 दिन यह ट्रेन वाया लखनऊ और 1 दिन वाया प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलती है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें