Prayagraj News : माघी पूर्णिमा पर संगम तट उमड़ी भीड़।
- फोटो : प्रयागराज
200 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया
रोडवेज के प्रयागराज रीजन द्वारा तकरीबन 200 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इस वजह से पिछले कई दिनों से प्रयागराज रीजन में बसों का संकट है। माघी पूर्णिमा स्नान के बाद संगम तीरे कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं की वापसी शुरू हो जाती है, इस वजह से बुधवार को बस स्टेशन पर मौनी अमावस्या के बाद अब तक की सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। भीड़ की वजह से बस स्टेशन पर बसों का संकट खड़ा हो गया।
प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, वाराणसी, बस्ती रूट पर जाने वाली बसें कम पड़ जाने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बसें न होने की वजह से दिन में तीन बजे के आसपास यात्रियों ने खूब शोरशराबा भी किया। इसके बाद अनुबंधित और सिटी बसों को प्रतापगढ़, वाराणसी, गोंडा, बस्ती आदि रूट पर भेजा गया।
रोडवेज का दावा है कि देर शाम तक 600 से ज्यादा बसों का संचालन किया जा चुका था। क्षेत्रीय प्र्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि दोपहर में कुछ समय के लिए संकट आया था, लेकिन बाद में सिटी बसों को लगाने से काफी भीड़ यहां से निकल गई।