Prayagraj News : शहीद मनीष पांडेय को श्रद्धांजलि देते जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री।
- फोटो : प्रयागराज
जन प्रतिनिधियों ने भी शहीद जवान को दी श्रद्घांजलि
शहीद जवान मनीष पांडेय को श्रद्घांजलि देने के लिए क्षेत्र के विभिन्न पार्टियों के जन प्रतिनिधि भी बेलवार गांव पहुंचे। नेहरू ग्राम भारती के कुलाधिपति जेएन मिश्र, फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी, फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल, भाजपा गंगापार अध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, मुर्तजा सिद्दीकी, राम तौलन यादव, पवन दुबे ने नायक मनीष पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।