फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कोविड प्रोटोकॉल में होगा माघ मेला, हर प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क

Thu, 29 Dec 2022 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संगम की रेती पर संतों-भक्तों के सबसे बड़े समागम के रूप में बसने वाला माघ मेला कोविड प्रोटोकॉल में होगा। बुधवार को इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई। कल्पवास आरंभ होने से पहले दूसरे राज्यों या इलाकों से कोरोना संक्रमण लेकर कोई भी माघ मेला क्षेत्र में प्रवेश न करने पाएं, इसके लिए मेले के सभी 16 प्रवेश द्वारों पर हेल्प डेस्क के साथ ही जांच टीमें तैनात की जाएंगी।

विज्ञापन


माघ मेले में कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 का संक्रमण रोकने के लिए 16 प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। इसके लिए सौ से अधिक टीमें लगाई जाएंगी, ताकि मेला क्षेत्र में संक्रमण न फैल सके।माघ मेले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार कल्पवास छह जनवरी से आरंभ होगा। इससे पहले प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए हर शिविर को सूचीबद्ध कराया जाएगा। वहां कल्पवासियों के शिविरों में आने वाले हर व्यक्ति का ब्योरा देना होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

Prayagraj News : माघ मेले के तपस्वी नगर में संत की सेवा करता श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
पांच सेक्टर में बसे मेले में स्टैटिक बूथ परीक्षण केंद्र बनाए जाएंगे। लैब टेक्नीशियन एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से लैस सर्विलांस टीमें लगाई जाएंगी। कोविड-19 संक्रमितों की पहचान के लिए विशेष टीमें तैनात करने का निर्देश दिए गए हैं। यह टीमें जो मेला क्षेत्र में संतों-भक्तों के शिविरों में डोर- टू -डोर जाकर सर्वे करेंगी। साथ ही वहां रहने वाले कोविड-19 लक्षण युक्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।


माघ मेले में कोविड संक्रमण रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए टीमें बनाई जा रही हैं। सभी प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही जांच टीमें भी तैनात रहेंगी। - अरविंद चौहान, मेलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें