फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela: खाक चौक दो फाड़, सतुआ बाबा 21 फरवरी को करेंगे नई कमेटी का एलान

Fri, 19 Feb 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
satua baba
विज्ञापन

खाक चौक में दो फाड़ होना तय हो गया है। निस्कासन के 24 घंटे के भीतर महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने 21 फरवरी को महामंत्री की हैसियत से आम सभा की बैठक बुलाई है। इस बैठक में अध्यक्ष सीताराम दास, उपाध्यक्ष जन्मेजय शरण समेत तीन पदाधिकारियों को निष्कासित कर नए सिरे से खाक चौक व्यवस्था समिति के गठन का एलान होगा। उधर, बृहस्पतिवार को खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सीताराम दास ने सहायक रजिस्ट्रार सोसाइटी और प्रभारी मेलाधिकारी के समक्ष नई कमेटी की सूची सौंपी। 

विज्ञापन


माघ मेला, कुंभ और अर्धकुंभ में संगम की रेती पर समूहों में बसने वाली संतों की आध्यात्मिक संस्था खाक चौक व्यवस्था समिति में अब दो फाड़ होना तय है। वर्चस्व की लड़ाई में हफ्ते भर केे भीतर दो बार हुई साधारण सभा की अलग-अलग बैठकों में अध्यक्ष के बाद महामंत्री के निष्कासन की कार्रवाई हो चुकी है। बृहस्पतिवार को सीताराम दास समिति के नए महामंत्री किशन राम दास कोल्हूराम खालसा के साथ प्रभारी मेलाधिकारी और सहायक रजिस्ट्रार से मिले। दोनों अफसरों को उन्होंने सतुआ बाबा के निस्कासन के बाद नव गठित कमेटी की सूची सौंपी।

विज्ञापन

satua babab - फोटो : अमर उजाला
सोसाइटी रजिस्ट्रार ने सतुआ बाबा के निष्कासन पर सवाल भी उठाए। उनका कहना था कि निष्कासन की कार्रवाई से पहले नोटिस भेजा जाना चाहिए था। इस पर सीताराम दास ने बताया कि सतुआ बाबा को बैठक में आने के लिए सूचना दी गई थी। इस बीच अब महामंत्री पद से हटाए गए सतुआ बाबा ने 21 फरवरी को साधारण सभा की बैठक बुलाई है। उनका कहना है कि खाक चौक की नियमावली के अनुसार बैठक बुलाने का अधिकार सिर्फ महामंत्री को है।

अध्यक्ष पद से सीताराम दास को पहले ही हटा दिया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने उनको बहकावे में लेकर अवैधानिक तरीके से खाक चौक की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। खाक चौक के पदाधिकारियों का कहना है कि दो दिन बाद होने वाली बैठक में अध्यक्ष महंत सीताराम दास के अलावा उपाध्यक्ष जन्मेजय शरण और सदस्य पद से जयराम दास को हटाकर नई कमेटी की घोषणा की जाएगी। खाक चौक में 270 संस्थाओं के शिविर लगते हैं। इनमें 250 महामंडलेश्वर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें