फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 2023 : मकर संक्रांति स्नान की तैयारी पूरी, 2800 बसों का होगा संचालन

Sat, 14 Jan 2023 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोडवेज की बात करें तो कुंभ मेला की तर्ज पर अस्थायी बस स्टेशन से भी बसें चलाई जाएंगी। कुल 2800 बसों का संचालन होगा, इनमें से 200 बसें रिजर्व रहेंगी। रेलवे स्टेशन के पास खुशरोबाग, पत्थर गिरिजा घर, नैनी लेप्रेशी मिशन चौराहा एवं झूंसी से भी बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
माघ मेला क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में बोलते पुलिस आयुक्त रमित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति स्नान पर्व की तैयारियों को रेलवे और रोडवेज ने शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया। संक्रांति के अवसर पर रोडवेज द्वारा दिन भर में विभिन्न स्थानों से 2800 बसों के संचालन की तैयारी की गई है। उधर रेलवे प्रशासन रामबाग स्टेशन से दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा। वहीं प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज संगम स्टेशन से भीड़ देखकर ही आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस बीच जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री भी रेलवे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जंक्शन पहुंचे। 

विज्ञापन


रोडवेज की बात करें तो कुंभ मेला की तर्ज पर अस्थायी बस स्टेशन से भी बसें चलाई जाएंगी। कुल 2800 बसों का संचालन होगा, इनमें से 200 बसें रिजर्व रहेंगी। रेलवे स्टेशन के पास खुशरोबाग, पत्थर गिरिजा घर, नैनी लेप्रेशी मिशन चौराहा एवं झूंसी से भी बसों का संचालन होगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि माघ मेले के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रयागराज रामबाग से पर्व के मौके पर गाड़ी संख्या  05109/05110 बनारस-प्रयागराज विशेष ट्रेन बनारस से 14 जनवरी को रात साढ़े 10 बजे चलेगी। वापसी में रामबाग से 15 जनवरी को सुबह 7.20 बजे रवाना होगी। वहीं 05111/05112 बनारस-प्रयागराज 15 जनवरी बनारस से दोपहर 2.50 बजे चलेगी। वापसी में 15 जनवरी को रामबाग से सुबह 11 बजे रवाना होगी। वहीं दूसरी ओर भीड़ न होने की वजह से सिविल लाइंस साइड से प्रवेश पर लगाई गई रोक आज कुछ घंटे के लिए हटा दी गई। इससे यात्रियों को राहत मिली।

डीएम ने कहा दुकानों पर खाद्य पदार्थों के दाम की लगाई जाए सूची
डीएम ने शुक्रवार की शाम प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संभावित भीड़ के प्रबंधन के लिए की गयी तैयारियों के बारे में भी पूछा। तीर्थ यात्रियों  के लिए बनाये गये होल्डिंग स्थलों पर प्रकाश, पानी, शौचालय सहित अन्य भूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंध बनाये रखने के लिए उन्होंने कहा।  जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार तथा पार्किग स्थल के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बनाये गये कंट्रोल रूम को भी देखा।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि वह होल्डिंग एरिया में एंबुलेंस, दवाओं एवं चिकित्सकों की उचित व्यवस्था बनाकर रखें।  दुकानों पर बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की निर्धारित मूल्य सूची भी लगाए जाने का निर्देश उन्होंने दिया।  कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने वाले लोगो के विरूद्ध कार्रवाई भी की जायेगी। डीएम ने प्रयागराज जंक्शन के अलावा रामबाग, एंग्लो बंगाली इण्टर कालेज एवं प्रयाग स्टेशन सहित कई अन्य क्षेत्रों के मार्गों का भ्रमण कर आवागमन के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन

रूट वार बसों का संचालन
झूंसी अस्थायी बस स्टेशन : गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, जौनपुर आदि मार्ग
सिविल लाइंस बस स्टेशन : वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, कानपुर आदि मार्ग। 
पत्थर गिरजा अस्थायी बस स्टेशन : कानपुर, लखनऊ, मंझनपुर, सराय अकिल आदि मार्ग। 
जीरोरोड बस स्टेशन : बांदा, मिर्जापुर, चित्रकूट, रीवा आदि मार्ग। 
नैनी लेप्रेसी अस्थाई बस स्टेशन : बांदा, मिर्जापुर, चित्रकूट, रीवा आदि मार्ग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें