फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माफिया अतीक की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क, शाइस्ता के नाम से खरीदी थी शाहगंज में प्रॉपर्टी

Thu, 13 Jun 2024 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी के नाम से दर्ज एक खंडहरनुमा मकान को कुर्क कर दिया है। यह संपत्ति शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र में है। माफिया ने सरदार अब्दुल गफ्फार पुत्र मजीद अहमद निवासी मिन्हाजपुर थाना शाहगंज से 1998 में शाइस्ता परवीन के नाम से खरीदी थी।
विज्ञापन
माफिया अतीक की करोड़ों की संपत्ति कुर्क। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की एक और प्रॉपर्टी को कुर्क कर दिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट में की गई है। माफिया ने यह संपत्ति अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से रजिस्ट्री कराई थी। बताया जाता है कि अपराध से अर्जित संपत्ति से यह प्रॉपर्टी बनाई गई थी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी के नाम से दर्ज एक खंडहरनुमा मकान को कुर्क कर दिया है। यह संपत्ति शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र में है। माफिया ने सरदार अब्दुल गफ्फार पुत्र मजीद अहमद निवासी मिन्हाजपुर थाना शाहगंज से 1998 में शाइस्ता परवीन के नाम से खरीदी थी। इसका रकबा 132.72 वर्ग मीटर है। वर्तमान में यह भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। डीएम के आदेश पर इसे कुर्क कर दिया गया है। इस दौरान कुर्की का बोर्ड भी लगा कर मुनादी कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें