अपर नगर आयुक्त अरविंद राय का कहना है कि कुत्तों की देखभाल अतीक अहमद के घर के आसपास के लोग कर रहे हैं। एक व्यक्ति की तरफ से पूरा खर्च उठाया जा रहा है। कुत्तों के बीमार होने की सूचना मिली है। उनके इलाज के लिए निगम की टीम भेजने का आदेश दिया गया है। अपर नगर आयुक्त का कहना है वंशिका खुद कुत्तों की देखभाल की बात कर रही हैं। इस पर आने वाले खर्च की भी मांग कर रही हैं। जबकि, अतीक के घर के आसपास के लोग मुफ्त में उनकी देखभाल कर रहे हैं।
पशुधन अधिकारी का कहना है कि कुत्तों की ठीक से देखभाल की जा रही है। विभाग की पूरी कोशिश होती है कि किसी कुत्ते की मौत इलाज के अभाव में न हो। चिकित्सकों की टीम शुक्रवार को उनकी जांच कर जरूरी कदम उठाएगी। उनका कहना है कि इन कुत्तों की देखभाल पर काफी खर्च होगा, जो राशि एनजीओ को दे पाना संभव नहीं है। उधर, बैठक में पशु जन्म नियंत्रण अभियान में अन्य संस्थाओं से मदद की अपील की गई। पशु प्रेमी संस्थाओं तथा लोगों की मदद से एजेंसी यह अभियान चलाएगी।