फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : माफिया अतीक अहमद पर गिरेगी योगी सरकार की गाज, करीब 80 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

Tue, 23 Aug 2022 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौशाम्बी में अतीक अहमद की पत्नी के नाम से करीब आठ बीघा जमीन का पता चला है। इसके अलावा एक अन्य स्थान पर भी बेशकीमती जमीन होने का सुराग मिला है। प्रशासन इसके लिए जमीन के कागजात खोजने में लगा है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें फिर बढ़़ने वाली हैं। माफिया की की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से कौशाम्बी के पुरामुफ्ती सहित अन्य स्थानों पर करोड़ों की जमीन होने का पता चला है। प्रशासन जमीन को कुर्क करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन



बताया जाता है कि कौशाम्बी में अतीक अहमद की पत्नी के नाम से करीब आठ बीघा जमीन का पता चला है। इसके अलावा एक अन्य स्थान पर भी बेशकीमती जमीन होने का सुराग मिला है। प्रशासन इसके लिए जमीन के कागजात आदि का पता लगाने में लगा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

चायल में 25 करोड़ की जमीन की जा चुकी है सीज
प्रयागराज जिला प्रशासन के निर्देश पर चायल तहसील के रसूलाबाद उर्फ कोईलहा गांव में 12 अगस्त को माफिया के नाम रही करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज कर दी गई। करीब छह बीघा रकवे की इस भूमि को भूमि कुर्क करते हुए मुनादी कराकर बोर्ड लगाया गया है। 


गैंगेंस्टर के मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक अहमद की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति चायल तहसील के रसूलबाद उर्फ कोईलहा में स्थित है। करीब छह बीघा रकबे की इस भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई प्रयागराज प्रशासन ने शुरू की।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें