फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी द्वार, निशान चढ़ाने को लगी कतार

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के छठे दिन बृहस्पतिवार को देवी का स्कंदमाता स्वरूप में शृंगार और पूजन किया गया। जयकारों के बीच पूजन और शृंगार दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी। मंदिर जगमगाए और मंदिरों में देवी गीत गूंजते रहे। मीरापुर स्थित सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में इलेक्ट्रानिक ढोल संग मजीरे, नगाड़े, शंख आदि की मंगलध्वनि के बीच देवी की महामंगल आरती उतारी गई। शृंगार दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का आना लगा रहा।
विज्ञापन


 कल्याणी देवी मंदिर में देवी का स्वर्णाभूषणों और लाल फूलों से शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में बच्चों के मुंडन, कर्णछेदन भी हुए। शृंगार दर्शन के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगीं। सिद्धपीठ अलोपीदेवी मंदिर में अनेक संस्कारों और निशान चढ़ाने को दूर-दूर से श्रद्धालु आए। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत रामसेवक गिरि की देखरेख में विविध अनुष्ठान हुए।  इसी क्रम में रोडवेज के सामने स्थित सिद्धेश्वरी गुप्त महापीठ, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर की देवी दुर्गा, हाईकोर्ट पानी टंकी की अष्टभुजी देवी, समिया माई, मुट्ठीगंज कालीबाड़ी, कर्नलगंज कालीबाड़ी, कटरा कालीथान  सहित देवी के अनेक मंदिरों में दर्शन, पूजन, पाठ और अन्य अनुष्ठान हुए।

बिना भेदभाव भंडारे में जुटे भक्त
 चौक गंगादास स्थित शक्ति स्वरूपा खेमामाई मंदिर में देवी के नवदुर्गा स्वरूप का फूलों और रत्नजड़ित आभूषणों से मनोहारी शृंगार किया गया। मंदिर के गर्भगृह और परिसर की सजावट पुजारिन कंचन मालवीय की देखरेख में की गई। भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। वहीं देवी के भंडारे का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। दिन में तीन बजे शुरू क्रम रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें