फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए ने सील किए 10 अवैध निर्माण

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
एडीए ने बृहस्पतिवार को जोन तीन से जुड़े गोविंदपुर, शिवकुटी, चांदपुर सलोरी, कैलाशपुरी, बघाड़ा आदि में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 10 अवैध निर्माण सील किए जबकि पांच स्थानों पर काम बंद कराते हुए सामग्री जब्त की गई। सील तोड़ने और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी डॉ. विश्राम के नेतृत्व में दस्ते ने कैलाशपुरी, बड़ी बगिया एवं बघाड़ा में एक-एक, गोविंदपुर में चार, छोटा बघाड़ा में तीन अवैध निर्माण सील किए।

पांच स्थानों पर निर्माण कार्य बंद कराके मिस्त्री, मजदूरों को हटाया गया। साथ ही निर्माण से जुड़ी सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई में जेई डीके पांडेय, बीआई विजय शंकर पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन

जोनल अफसर ने बताया कि जोन दो अल्लापुर से जुड़े इलाकों के साथ जोन एक में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बताया कि सील तोड़कर निर्माण कराने वालों पर भी सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें