प्रयागराज पहुंचे फिल्म अभिनेता और गीतकार पीयूष मिश्रा ने कहा कि बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं की फिल्में तेजी से फ्लॉप हो रही हैं। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि बॉलीवुड से लगातार कंटेंट खत्म होता जा रहा है, यही वजह है कि अब ओ साउथ के फिल्मों के कंटेंट पर काम कर रहे हैं।
अभिनेता , गीतकार ,गायक और लेखक पीयूष मिश्रा ने शनिवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोशियन में प्रेस मीट के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए उन्होंने कहा किसी की जिंदगी में बदलाव के लिए सिर्फ एक दिन ही चाहिए होता है। आगे बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं की फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड से लगातार कंटेंट खत्म होता जा रहा है, यही वजह है कि अब ओ साउथ के फिल्मों के कंटेंट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं फिल्म जगत में परिवारवाद को लेकर प्रश्नों के जवाब में बताया कि यदि आप हूनर लेकर आते हैं तो आपको काम जरूर मिलेगा यह लोगों की सोच है जो हकीकत से बिलकुल परे है। आगे कहा कि हर एक व्यक्ति अपने बच्चों के अच्छे भविष्य की कल्पना करता है। यदि किसी के बच्चे फिल्म में काम करना चाहते हैं तो वह बिलकुल कर सकता है। उसे परिवारवाद कह सकते।
हमारे दोनों बेटे फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहते एक इंजीनियर तो दूसरा स्पोर्ट्स में जाना चाहता है। हम उससे तो फिल्म नहीं करा सकते। उन्होंने कई बड़े ऐसे अभिनेताओं के नाम लिए जिसके परिवार से फिल्म जगत में कोई नहीं था। आगे कुंभ को लेकर उन्होंने ने कहा यहां लगने वाले कुंभ मेले को लेकार्क उन्हें बहुत श्रद्धा है।
विज्ञापन
वहीं अंत में युवाओं के संदेश के रूप में पियूष मिश्रा क्या देंगे के सवाल पर जवाब देते कहा कि बस काम काम और काम करें जितना ज्यादा काम करेंगे उतनी बड़ी सफलता हासिल करेंगे क्यों कि कोई भी काम तब तक नष्ट नहीं होता जबतक वह अपना परिणाम न दे दे।