फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन के बावजूद नियुक्ति को तरस गए अभ्यर्थी

विज्ञापन
LT Grade
विज्ञापन
रिजल्ट के साथ एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी अब तक फंसा
विज्ञापन

यूपीपीएससी और एसटीएफ के बीच झूल रहा मामला, दांव पर अभ्यर्थियों का भविष्य
प्रयागराज। पेपर आउट प्रकरण में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के रिजल्ट के साथ उन विषयों के अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी फंसी हुई है, जिनका परिणाम जारी किया जा चुका है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होना था, जो विवाद सामने आने के बाद स्थगित कर दिया गया था। एसटीएफ और एसआईटी की जांच रिपोर्ट के इंतजार में रिजल्ट के साथ चयनितों की नियुक्ति भी प्रभावित हो रही है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को आयोजित की गई थी। इसके तहत 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पेपर लीक मामले का खुलासा होने से पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सात विषयों के 1343 पदों का परिणाम घोषित किया जा चुका था और चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन की तिथि भी जारी कर दी गई थी। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल जाती लेकिन मामले में एसटीएफ की कार्रवाई शुरू होते ही आयोग ने रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया रोक दी और सत्यापन प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों रिजल्ट जारी करने और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वस्त किया था कि एसटीएफ और एसआईटी की जांच रिपोर्ट आते ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही चयनितों के अभिलेखों का सत्यापन भी कराया जाएगा। अध्यक्ष से मिले आश्वासन के काफी दिन बीतने के बाद अभ्यर्थियों ने आयोग के सामने धरना-प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया। अब पूरा मामला आयोग और एसटीएफ के बीच झूल रहा है। एसटीएफ की अब तक न तो जांच रिपोर्ट आई और न ही आयोग ने रिजल्ट एवं सत्यापन प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें