गैस
- फोटो : SELF
ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी मिश्र ने बताया पूरे देश में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में उज्जवला धारकों के पास पैसे न होने पर भी उनके घर में रसोई-गैस का सिलिंडर पहुँचे, इसके लिए तेल कंपनियों के अफसर और गैस एजेंसी संचालक लगातार प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उज्जवला लाभार्थियों के खाते में निर्धारित धनराशि सरकार द्वारा भेजी जा चुकी है।